Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

बिलरियागंज  आजमगढ़। स्थानीय थाना  क्षेत्र पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास सोमवार की रात लगभग 10 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। 
उमेश चंद्र सेठ उम्र लगभग 45 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय लालचंद सेठ निवासी मनचोभा थाना कोतवाली आजमगढ़ परिजनों के अनुसार बिलरियागंज के अकबरपुर गांव में तिलकोत्सव निमंत्रण से बाइक द्वारा घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए किसी ने इसकी सूचना बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे को मिली सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलरियागंज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।मृतक 20 साल से थाना कंधरापुर स्थित किशुदासपुर बाजार में मकान बनवा कर रहता है मृतक के पास दो बेटी और बेटा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh