Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उपद्रवियों की अब खैर नहीं: फ्लैग मार्च कर खाकी ने अम्बारी बाजार में सुरक्षा का दिलाया एहसास

अम्बारी, आजमगढ़। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फूलपुर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अम्बारी पुलिस बल ने अम्बारी बाजार में व्यापक फ्लैग मार्च किया।
होली के मद्देनज़र पुलिस ने मुख्य बाजार, माहुल रोड,भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि, त्योहार के नाम पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने या किसी भी प्रकार की अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर अपील की कि ,होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डायल 112 की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं।
फ्लैग मार्च के दौरान पूरे बाजार में पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे होली के पर्व पर शांति और विश्वास का माहौल बनेगा।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर, कोतवाली फूलपुर, चौकी अम्बारी के जवान फ्लैग मार्च मे शामिल रहे। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh