प्रतिभा सम्मान एवं होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
देवरिया। स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जयंती माह के अवसर पर न्यू कॉलोनी स्थित बालाजी वाटिका में प्रतिभा सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा रहे मुख्य अतिथि का स्वर्णकार समाज द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा से ही संभव है। बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर ही मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिशंकर वर्मा ने सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा एवं नगर अध्यक्ष अविनाश सिंह स्वर्णकार ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर स्वर्णकार समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शंखपाल सर्राफ ने की, जबकि संचालन हिमांशु सिंह स्वर्णकार ने किया। इस अवसर पर आनंदशंकर वर्मा, डॉ. रणधीर सिंह स्वर्णकार, प्रकाश सर्राफ, नीरज वर्मा, रमेश वर्मा, सुनील सोनी, वासुदेव वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment