अज्ञात वाहन के ठोकर से कांग्रेस नेता की हुई मौत
देवरिया।आज शाम लगभग 7:30 राम जानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल उर्फ जीतू 35 की मौत हो गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं एंबुलेंस ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के आजाद नगर दक्षिणी निवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल 35 उर्फ जीतू पुत्र स्वर्गीय लालचंद जायसवाल अपने दो पहिया वाहन से कहीं जा रहे थे अभी वह राम जानकी मार्ग स्थित कान्हा गौशाला से 100 मी पूर्व पहुंचे थे कि सामने से आ रही अज्ञात बुलेट ने ठोकर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में स्थानीय लोगो ने पुलिस व एम्बुलेंस की सहायता इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्करी हाउस देवरिया भेज दिया।
मौत की खबर सुनते ही पूरे नगर के लोग अस्पताल पर एकत्रित हो गए पत्नी सुनीता वह बेटा आदर्श 17 बेटी रिया बेसुध हो जा रही है बड़ा बेटा रौनक का पिछले वर्ष होली में सरयू नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
























































Leave a comment