थाना बरहज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 90/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी तहसील तिराहा जयनगर थाना बरहज जनपद देवरिया को आज दिनांक 21.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर मोहन सेतू पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अभियुक्त बंटी राजभर अपने गिरोह के साथ मिलकर अर्थिक, भौतिक एवं अनुचित लाभ के लिए चोरी/नकबजनी जैसा अपराध कारित करता था, जिसके संबंध में थाना बरहज पर उक्त अभियुक्त के विरूद्ध दिनांक 20.03.2026 को मु0अ0सं0- 90/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत है, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त के गिरफ्तारी की टीम में थानाध्यक्ष श्री विशाल कुमार उपाध्याय
उ0नि0 सुमित कान्त
का0 संजीव कुमार यादव थाना बरहज जनपद देवरिया रहे।


























































Leave a comment