रोवर्स रेंजर स्काउट गाइड शिविर का समापन दिवस
देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में रिवर्स रेंजर एवं स्काउट गाइड के चल रहे शिविर के समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद मनोहर मिश्र प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में
प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव,
प्रोफेसर आरती पांडे रही
मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट गाइड ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात महाविद्यालय एवं रोवर रेंजर्स स्काउट गाइड की छात्रा अदिति राजभर ने मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया साथ ही स्वागत गीत वर्षा पांडे द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि को रिवर्स रेंजर एवं स्काउट गाइड के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश सिंह एवं डॉ गायत्री मिश्रा ने अंग वस्त्र और स्मृति देखकर सम्मानित किया स्काउट गाइड के ट्रेनर शैलेंद्र यादव एवं सेंज्जल साहनी द्वारा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के बारे में बताया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद मनोहर मिश्र ने कहा कि रोवर्स रेंजर स्काउट गाइड से छात्र-छात्राओं में एकता की भावना आपसी सामंजस्य समाज सेवा का विचार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की प्रवृत्ति जागृत होती है ।कार्यक्रम को विशिष्ट प्रोफेसर दर्शन श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर आरती पांडे ने भी संबोधित किया अधिकारी डॉ राकेश सिंह एवं डॉक्टर गायत्री मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर डॉ संजय सिंह ,डॉक्टर अवधेश यादव, डॉक्टर मंजू यादव, कंचन तिवारी, जागृति पांडे ,पूर्णिमा त्रिपाठी ,आस्था पाठक, अदिति राजभर, रीना चौरसिया, खुशी, काजल शर्मा, संजना कुशवाहा सहित रोवर रेंजर्स स्काउट गाइड के अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने किया।























































Leave a comment