अरुणिमा सिंह का आईं आई टी जेम में चयन से हर्ष
दीदारगंज -आजमगढ़ ।दीदारगंज क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज की पूर्व व वर्तमान में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बी एस सी (पी एम सी)ग्रुप की होनहार छात्रा अरुणिमा सिंह पुत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह ग्राम खरसहन कला निवासी ने बी एस सी परीक्षा के बीते पांच सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं बी एस सी अध्यनरत छात्रा अरूणिमा सिंह ने आई आई टी से मास्टर आफ साइंस के लिए आई आई टी जेम २०२६की परीक्षा दी थी जिसमें इन्होंने आल इंडिया में २५५८वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय तथा गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिससे क्षेत्र में हर्ष ब्याप्त है लोगों ने अरूणिमा सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अरूणिमा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता पिता को दिया है।


















































Leave a comment