68 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में रेल पटरी पर मिला कटा हुआ शव
रसड़ा(बलिया) क्षेत्र के रसड़ा मऊ रेलखंड के रसड़ा रतनपुर के मध्य एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में लगभग 12 बजे ट्रेन से कट जाने से मृत्य हो गयी है। इस घटना में मृतक का पहचान शिव प्रकाश सिंह(68) पुत्र स्व॰धर्मदेव सिंह निवासी ग्राम कंसो थाना हलधरपुर जिला-मऊ के रूप में हुई है। जमा तलासी में कोई टिकट व वैद्य प्रमाण नही मिला घटना की सूचना पर डियूटी पर तैनात रेलवे के कांस्टेबल अमरजीत यादव व थाना रसड़ा के उपनिरिक्षक हरिद्वार के साथ दो स्टाप सहित मौके पर पहुंचे कार्यवाई कर ट्रेक को क्लीयर कर लगभग 1बजकर 20 मिनट पर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई के लिए बलिया भेज दिया गया इस मामले जांच प्रभारी निरीक्षक रे.सु.ब. बलिया के आदेशानुसार रसड़ा उप निदेशक महिपाल सिंह रे.सु.ब. चौकी रसड़ा के द्वारा की जायेगी।
























































Leave a comment