Religion and Culture / धर्म और संस्कार

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं माता चंडी जी।

 देवरिया।सरयू तटके दक्षिण भाग में स्थित ग्राम बुढ़न पुरा श्री चंडी माता मंदिर अति प्राचीन है जन श्रुतियों के आधार पर लोगों का कहना है कि माता चंडी जी अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं भक्ता अपने श्रद्धा के अनुसार मां की पूजा पाठ करते हैं माता के मंदिर पर साल में तीन बार मेला लगता है चैत्र नवरात्र शारदीय नवरात्र एवं कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है अव्यवस्थित व्यवस्था में पड़े हुए मंदिर को आज से लगभग   20 साल पहले गांव के कुछ लोगों द्वारा मिलकर एक ट्रस्ट बनाया गया ट्रस्ट के माध्यम से मंदिर की सारी व्यवस्था की जाती है चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में भक्तों के लिए ट्रस्ट द्वारा अष्टमी के दिन महान निशा पूजा में पूजन हवन की व्यवस्थित व्यवस्था दी जाती है ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि मां अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं श्रद्धालु भक्तजनो का मंदिर के विकास में सहयोग रहता है समय-समय पर मंदिर द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु जन प्रसाद ग्रहण करते हैं इस मंदिर पर गोरखपुर ,मऊ, आजमगढ़ ,गाजीपुर ,देवरिया, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लोग दर्शन करने आते हैं और अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार मां का पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर की देखरेख ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है और प्रतिदिन पूजा पाठ आरती दीपक पांडे द्वारा की जाती है नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ पहले दिन  काफी संख्या में पूजा पाठ करने पहुंची।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh