Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज नगर पालिका में 5 सभासदों का मनोनयन, स्वागत-सम्मान के बीच दिखी विकास की उम्मीद

बिलरियागंज/आजमगढ़ । बिलरियागंज नगर पालिका में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पांच सभासदों का मनोनयन किया गया। नव-नियुक्त सभासदों में अमरीश दुबे, श्रवण मोदनवाल, आलोक गुप्ता, उमेश गौड़ तथा रेखा पासवान (पत्नी अजय सरोज) का नाम शामिल है।
इस अवसर पर क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल रहा और स्थानीय लोगों में विकास की नई उम्मीदें जाग उठीं। लोगों का मानना है कि नए सभासद नगर के विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बिलरियागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने मनोनीत सभासद श्रवण मोदनवाल और आलोक गुप्ता को माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh