Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

देवरिया।मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ ) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आशा भुगतान और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन करने वाले एमओआईसी को फटकार लगाते हुए सुधार और शत-प्रतिशत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। 
संस्थागत प्रसव कम होने पर तरकुलवा, लार, भागलपुर और बनकटा ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों में जा रही डिलेवरी की मानिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य केंद्रों और वहां आने वाले मरीजों के लिए बने शौचालयों में साफ सफाई रखी जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के माध्यम से शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग कराई जाए। सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, संगिनी, आशा, आंगनबाडी, सहायिका, कोटेदार, पंचायत सहायक, समूह सखी के सहयोग से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मदिरों पर तैनाती के बाद लम्बे समय से अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ की सेवा समाप्ति की प्रकिया शीघ्र पूरी कर कर्रवाई की जाए। उन्होंने परिवार नियोजन, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम से सम्बंधित आगामी प्रस्तावित अभियानों के सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों सहित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चो की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। इस दौरान उन्होने हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदनशीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। 
बैठक में एसीएमओ डॉ.एसके सिन्हा, डीटीओ राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ आरपी यादव, डॉ विपिन रंजन, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम गुप्ता,  डीसीपीएम राजेश गुप्ता सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh