Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवक से मारपीट का आरोप विडियो वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग गन्ना लेकर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर लात-मुक्कों से पीटने का आरोप

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा गरीब दुबे गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने की बात कही जा रही है। देवारा गरीब दुबे निवासी रीना देवी पत्नी जगजीवन निषाद ने थाना रौनापार में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 मार्च को करीब 12 बजे दिन में उनका पुत्र ऋतिक पुत्र जगजीवन साहनी मोटरसाइकिल से गन्ना लेकर जा रहा था। आरोप है कि उसी गांव के शाहिद पुत्र स्वर्गीय असगर, रसीद पुत्र स्वर्गीय असगर, छुटकाई पुत्र रसीद और वसीम पुत्र शाहिद अहमद ने उसे रोक लिया और मां-बहन की गाली देते हुए लात-मुक्कों से मारपीट करने लगे। रीना देवी के अनुसार जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी धमकी देते हुए कह रहे हैं कि “पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।” पीड़िता ने थाना रौनापार पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh