Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धूं-धूं कर जली बुलेट बाइक सतर्कता से दुर्घटना टली

बलिया। शहर के चित्तू पाण्डेय चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को जब फाटक के पास बुलेट बाइक में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया अफरातफरी के बीच लोगों की भीड जुट गयी।  रेलवे क्रासिंग पर फाटक खुलने के बाद बाइक पर बैठे चालक के रहते बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी।
बाइक चला रहा अमित और पीछे बैठे किशोर पीयूष चौहान ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों और आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बुलेट बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर रामनगर निवासी बाइक चालक अमित ने बताया कि वह पीयूष चौहान के साथ बलिया रेलवे स्टेशन से अपने गांव जा रहा था। चित्तू पाण्डेय रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी बंद कर दी थी। अमित के अनुसार, फाटक उठने के बाद जैसे ही उन्होंने बुलेट बाइक स्टार्ट की, उसमें आग लग गई। उन्होंने और पीयूष ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh