दुष्टो का संघार कर प्रभु श्री राम ने किया था मर्यादा स्थापित
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अजय पूरा गांव में श्री रुद्र शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर सर्वप्रथम व्यास पीठ का पूजन मुख्य यजमान गजानंद जायसवाल पूरे परिवार के साथ किया।तत्पश्चात कथावाचक अंगद दास ने श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के आदर्श की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्री राम ने दोस्तों का संघार कर धर्म एवं मर्यादा की स्थापना की थी आगे उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की कथा अनुकरणीय जीवन में मनुष्य को राम का अनुसरण करना चाहिए जबकि श्री कृष्ण कथा श्रवणीय है।श्री कृष्ण के उपदेश को अपने मात्र से मनुष्य को प्राप्त कर लेता है प्रभु श्री राम ने समाज में सभी को गले लगाया ।
कथा के दौरान रविंद्र नाथ, राम भरोसा राजभर, मिथिलेश चौरसिया, भानु प्रताप चौरसिया, गजानंद जायसवाल, अखिलेश चौरसिया, विनोद कुमार चौरसिया, सूर्यकांत चौबे, अंशु, सोनू, राम इकबाल, संतोष सहित क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

























































Leave a comment