शार्ट सर्किट से घर में लगी आग सामान जल पर हुआ राख
देवरिया।स्थानीय नगर में देर रात पुराना बरहज में एक घर में कर शार्ट सर्किट से आग लग गई यह देख गृह स्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया शोर गुलशन सुनकर घर की बहू आग बुझाने के लिए दूसरे मंजिल पर चढ़ गई आग की लपट इतनी तेज थीं जब तक आग पर
आसपास के लोगों ने काबू पाते तब तक घर में रखे सामान जल कर राख होने साथ गृहस्वामी की बहू भी झुलसकर घायल हो गई।
पुराना बरहज वार्ड संख्या 23 में राधेश्याम निषाद के घर के दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई आग की लपटे देख गृह स्वामी राधे श्याम शोर-गुल मचाना शुरू किया । हल्ला सुनकर उसकी बहू प्रतिमा पत्नी धीरज निषाद आग बुझाने के लिए छत पर चढ़ गई और आग की चपेट में आ गई जिससे उसका चेहरा जल गया आनन-फानन में घर वाले इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चल रहा है । जब तक आग बुझ पाती तब घर में रखा बेड, अलमारी, टीवी, फ्रिज सहित सारा सामान जल कर राख हो गया ।




























































Leave a comment