Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क हादसे में साईकिल सवार अधेड़ की मौत कार चालक वाहन छोड़कर फरार आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने कार कब्जे में लेकर शुरू की जांच

आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रुद्रपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रामनारायण यादव (55) पुत्र चंद्रवली यादव निवासी चेवार पूर्व (रुद्रपुर), देवगांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार का नंबर UP 50 BX 0467 है, जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh