Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज आंधी-तूफान संग बारिश से जनजीवन प्रभावित, भीषण गर्मी से मिली राहत

बिलरियागंज/आजमगढ़।जनपद के बिलरियागंज , महराजगंज , सगड़ी व आस पास के क्षेत्रों में  बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत भी मिली।
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली के खंभों और तारों पर असर पड़ने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया। इसके अलावा सड़कों पर पेड़ की डालियां गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आसमान में लगातार चमक रही तेज बिजली ने लोगों में भय का माहौल भी बना दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग एहतियातन अपने घरों में ही दुबके रहे।
  लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने और सड़कों पर अवरोध के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी स्थिति में त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आए इस तूफान ने एक ओर राहत दी, तो दूसरी ओर कई समस्याएं भी खड़ी कर दीं। फिलहाल बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh