पानी बचाओ महासंघ की हुई आवश्यक बैठक
देवरिया।पानी बचाओ महासंघ के तत्वाधान में आयोजित एक आवश्यक बैठक,कैम्प कार्यालय देवरिया खास में सम्पन्न हुई लाल साड़ी में महिलाओं ने हो रहें जलदोहन जलप्रदूषण पर प्रदर्शन भी किया बैठक को सम्बोधित करते हुए धर्मी आजाद ने कहा कि जल हमारा जीवन हैं हम इसे बर्बाद और प्रदूषित होने नही देंगे पानी के व्यवसायिकरण से जलसंकट की स्थिति तेजी से बढ़ रही हैं और जलस्तर नीचे गिर रहा हैं अवैध रूप से चल रहे आर ओ प्लांट और वाहन धुलाई सेंटरो द्वारा प्रत्येक दिन बड़ी मात्रा में मीठे पानी को बर्बाद किया जा रहा हैं प्रशासन एनओसी की जांच कर त्वरित कार्रवाई करें अन्यथा महासंघ जलसंरक्षण हेतु अभियान चलाकर आर ओ प्लांट और वाहन धुलाई सेंटरो पर हल्ला बोल अभियान चलायेगा!
बैठक में मुख्य रूप से पुनीता जायसवाल संध्या शर्मा बिंदू देवी शीला देवी कांति देवी मीना यादव तीजा देवी गायत्री पटेल सरोज देवी अनीता देवी गायत्री राजभर नंदनी आजाद आरती देवी अनन्या आजाद गीता यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही!

























































Leave a comment