Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जीएस पांडे बने प्रदेश अध्यक्ष

देवरिया।भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आज क्लब में कार्यक्रम के दौरान महासभा का प्रदेश अध्यक्ष पंडित जी एस पांडे को मनोनीत किया गया। पंडित जी एस पांडे मूल रूप से सलेमपुर तहसील ग्राम बरठी निवासी है, जिन्होंने लंबे समय तक लखनऊ सचिवालय में सेवा करने के उपरांत और सेवानिवृत हो चुके हैं प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत पंडित जीएस पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होना संगठित करना बहुत जरूरी है कार्यक्रम के दौरान शाक द्विपीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष शरद पांडे ने कहा कि ब्राह्मण किसी का पूछ लेते नहीं बल्कि कुछ न कुछ देते रहते हैं ।आज के समय में जो भी जातियां संगठित हैं उन्हीं की सरकार भी सुनती है, आज जरूरत है ब्राह्मणों को एक मंच पर आकर संगठित होने की आवश्यकता है पंडित जी एस पांडे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र,हरिशंकर पांडे, चतुर्भुज शुक्ला, विजय उपाध्याय, भगवान उपाध्याय, अभय कुमार पांडे, चंद्रप्रकाश शुक्ला, सहित राष्ट्रीय भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बधाई दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh