Education world / शिक्षा जगत

टीईटी से मुक्ति की मांग को लेकर अटेवा सुल्तानपुर का पाती अभियान तेज, शिक्षकों ने उठाई जोरदार आवाज

सुल्तानपुर । आज अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर अटेवा सुल्तानपुर की टीम द्वारा जनपद सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में सायं बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र लिखकर अपनी मांगों को उठाया। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2011के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने की मांग प्रमुख रही।इस दौरान अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए उस समय की शासनादेश एवं नियमावलियों में टीईटी की अनिवार्यता का कोई प्रावधान नहीं था। ऐसे में वर्तमान में उन पर टीईटी लागू करना अनुचित एवं गैर जिम्मेदाराना निर्णय है। उन्होंने कोर्ट एवं सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।1अप्रैल पूर्व की NPS,UPS, एवं निजी करण के के विरोध में सभी शिक्षक कर्मचारियों से अपने कार्य स्थल पर रहते हुए काला फीता बांध कर विरोध करने का आह्वान किया वहीं जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने 13 अप्रैल को जुलूस मार्च में सम्मिलित होने के लिए सभी शिक्षकों से आवाह्न किया।साथ ही सेवारत शिक्षकों के हित में वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टीईटी से छूट दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने “पाती अभियान” के तहत माननीय महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री सहित देश के विभिन्न पक्ष-विपक्ष के नेताओं को पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र भेजकर टीईटी से मुक्ति की मांग का समर्थन किया।इसी क्रम में बल्दीराय ब्लॉक में रिक्त पदों पर मनोनयन भी किया गया, जिसमें शोभनाथ सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, रामकृपाल को ब्लॉक मंत्री तथा राकेश कुमार यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री मोहम्मद हबीब, जिला प्रवक्ता मनोज दुबे, जिला महिला अध्यक्ष गरिमा चौरसिया, जिला आईटी सेल प्रभारी डॉ.चन्द्रपाल राजभर, रणधीर सिंह अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, रमेश कुमार महामंत्री जूनियर शिक्षक संघ, TSCT के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा अरुण कुमार सिंह, बृजेश सिंह अध्यक्ष लम्भुआ,तहसील प्रभारी संतोष कुमार यादव, मंत्री राहुल कुमार मिश्रा, कुड़वार अध्यक्ष देशराज, मंत्री संदीप वर्मा, धनपतगंज अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री अनंत राम जायसवाल, कोषाध्यक्ष ओंकारनाथ तिवारी सहित अनिल कुमार, अतरसेन यादव, राकेश यादव, संदीप गोस्वामी, रमेश कुमार, सुबंशी विक्रम, राकेश मिश्रा, विकास सिंह (तहसील प्रभारी बल्दीराय), पिंकल तिवारी, रामकृपाल, सोमनाथ सिंह, अमरनाथ यादव, योगेश सिंह एवं वेद प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा जिला अशोक सिंह गौरा ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh