शहीद दिवस पर सरोवर की सीढ़ियों पर जले दीप, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
आजमगढ़ । 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की स्मृति में महराजगंज स्थित बाबा भैरव नाथ जी स्थान के सरोवर की सीढ़ियों पर शाम 6:17 मिनट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता दिवाकर यादव ने किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों की याद में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न घटनाओं में निर्दोष रूप से मारे गए बच्चों एवं अन्य पीड़ितों की स्मृति में भी कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए दिवाकर यादव ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह का मानना था कि आजादी का वास्तविक अर्थ केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि शोषणमुक्त समाज की स्थापना है। उन्होंने कहा कि जब भी देश का नौजवान रोजगार और किसान अपनी फसलों के उचित मूल्य की मांग करता है, तब व्यवस्थाएं अक्सर उनके मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करती हैं। ऐसे में शहीदों के विचारों को समझना और उन्हें अपने जीवन में उतारना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इरशाद अहमद राजू यादव, इन्देश भादव, राजेश निषाद, डॉ. लव यादव, चन्द्रशेखर, उमेश कुमार, मनोज, वृजेश, अजय, अखण्ड सिंह, वीरेन्द्र यादव, अशोक, जगदीश राम, राजबहादुर, देवीराम यादव, बलराम यादव, सरिराम प्रसाद, राकेश, लक्ष्मण, रविन्द्र, दादा सिंह, धर्मेन्द्र, जामवंत, हरिमेश, राजमंगल, दिनेश, सूबेदार, अमरेश, सुरेन्द्र, बुल्लू, लालचन्द्र, हरेंद्र वर्मा, उमाकांत, राहुल, भरत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया।






















































Leave a comment