विश्व टीबी दिवस पूर्व निकाली गईं जन जागरूकता रैली
देवरिया।24 मार्च को मनाएं जाने वाले विश्व टीबी दिवस पूर्व सोमवार को जन-जागरूकता के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज परिसर से विद्यालय के बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में टीबी के बैक्टीरिया व टीबी चैम्पियन के प्रतीकात्मक पुतले भी शामिल किए गए जो आकर्ष के केंद्र रहे। रैली के माध्यम से शहर के लोगों को जन-जन का हो एक ही नारा टीबी मुक्त हो देश हमारा के संकल्प को लेकर इस गंभीर बीमारी से समाज को मुक्त करने का संदेश दिया। रैली कोतवाली रोड , जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन रोड, बस स्टैंड, सीएमओ कार्यालय होते हुए टीबी क्लिनिक पहुंचकर समाप्त हुई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी बहुत ही जरूरी है। जिले को टीबी से मुक्त बनाने को लेकर हमसभी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुआ है। पहले के मुकाबले मृत्यु दर में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि अगर लोग सहयोग करें तो यह बीमारी समय से पहले खत्म हो सकती है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार टीबी उन्मूलन की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग नये साधन व तकनीक को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और टीबी उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है। जिले में टीबी मरीजों की खोज की जा रही है। विश्व टीबी दिवस पर 24 मार्च को टीबी मुक्त हुए 192 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मनित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के माध्यम से लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ बलगम का सैम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा। समुदाय के लोगों को में टीबी की बीमारी, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डॉ विपिन रंजन, प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्रा, डॉ नितीश राय, डीपीसी देवेंद्र प्रताप, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, पीपीएम मृत्युजय पाण्डेय, सहयोगी संस्था सीफार के प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।






















































Leave a comment