Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चयनित अभ्यर्थियों को ज्वार मिनी कीट का हुआ वितरण

 देवरिया। विकास कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खंड बैतालपुर में तीन पैकेट ज्वार मिनी कीट वितरण हेतु लाभार्थियों का चयन किया गया था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दीग्विजय यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने लाभार्थी कन्हैया यादव, राघवेन्द्र सिंह एवं अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा को मिनी कीट नि:शुल्क वितरित किया एवं जानकारी दिया कि ज्वार चारा पशुओं के लिए एक अत्यंत पौष्टिक, स्वादिष्ट और सूखा-प्रतिरोधी हरा चारा है, जो खरीफ और गर्मी के मौसम में उत्तम होता है। यह दुधारू पशुओं के लिए बेहतरीन है और दूध उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है। इसकी खेती कम वर्षा में भी की जा सकती है, और यह 50-60 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh