Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खुटौली फूलपुर की इंटर की छात्रा के गायब होने के दो दिनों बाद तमसा नदी मे मिला शव

आजमगढ़ खुटौली फूलपुर की इंटर की छात्रा के गायब होने के दो दिनों बाद शव तमसा नदी में मिलने के बाद परिजनों से मुलाकात की बच्ची के पिता मनोज प्रजापति ने बताया कि उनकी लड़की के न मिलने के बाद उन्होंने नामजद एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की पर गुमशुदगी का एफआईआर दर्ज हुआ अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो शायद उनकी बच्ची की जान बच सकती थी दो दिनों बाद जब तमसा नदी में लड़की का शव मिला तो उसके बाद से वे लगातार नामजद एफआईआर करने की कोशिश कर रहे हैं पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है इस मामले को लेकर उन्होंने आरोपियों के कथित मोबाइल चैट जिसमें वे लड़की के बारे में बात कर रहे हैं वह भी दिखाया जो स्पष्ट करता है कि इस मामले में वे संलिप्त हैं आरोपियों के मोबाइल जब्त कर पुलिस तत्काल इन तथ्यों की जांच करते हुए एफआईआर दर्ज करे और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे किसान नेता राजीव यादव सत्यम प्रजापति, हीरालाल यादव, नंदलाल यादव और अवधेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh