Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत गैस एजेंसी का नायब तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया ।सलेमपुर  मझौली स्थित भारत गैस एजेंसी पर नायब तहसीलदार गोपाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में अनियमितताओं को  लेकर नायब तहसीलदार से शिकायत की।
ग्राहकों का आरोप है कि उनके मोबाइल नंबर पर गैस डिलीवरी का मैसेज तो आ जाता है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं होता। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार गोपल तथा साथ गए लेखपाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
 उपभोक्ताओं ने कहा कि  एजेंसी कार्यालय में शिकायत करने पर  कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से अभद्रता की जाती है
गैस न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतो  का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh