Crime News / आपराधिक ख़बरे

सुरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता बाइक, मोबाइल ,व नकदी सहित शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 05 चोरी की मोटरसाइकिलें, 05 मोबाइल फोन और 4230 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई  अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने बीती रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुर्ना नाला, उसरा बाजार के पास से चार अभियुक्तों—विवेक यादव, दिवाकर गुप्ता, आनंद निषाद और मनीष यादव—को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें (फर्जी नंबर प्लेट सहित), 05 मोबाइल फोन व 4230 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर अभियुक्त आनंद निषाद की मोटरसाइकिल दुकान से दो और चोरी की बाइक (बजाज पल्सर व हीरो स्प्लेंडर) बरामद की गई।
इस संबंध में थाना सुरौली पर मु0अ0सं0 57/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh