निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत एक की हालत गंभीर
देवरिया।देवरिया और बलिया जनपद के बीच भागलपुर पल का निर्माण चल रहा था इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया पीलर निर्माण को लेकर मजदूर छण बाध रहे थे यह घटना बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्थित के समीप तुरतीपार पूल के निकट सुबह हादसा हो गया इधर निर्माण के दौरान सरिया बनते समय लोहे का ढांचा अचानक गिर गया जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर दब गए जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य को गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया ।
जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पप्पू 30 वर्ष तथा अमित 30 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया वहीं घायल तीसरा मजदूर जुगल 27 वर्ष का उपचार चल रहा है जो पीलीभीत जिले के टांडा थाना क्षेत्र के दूधिया का निवासी बताया जा रहा है पूल निर्माण में काम कर रहे हैं अन्य मजदूरों को भी चोटे आई हैं ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची उन्हें मामले की जांच शुरू कर दी प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह से निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे जन सेवक भागलपुर दक्षिणी एवं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पूल निर्माण में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था जिसकी वजह से यह घटना घटी है पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दिया है।


























































Leave a comment