Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गार्ड की नौकरी को बचाने के लिए युवक चढ़ गया पानी की टंकी पर, तीन घंटे तक कहा सुनी के बाद मामला हुआ शांत

अम्बारी आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा कला निवासी कमलेश यादव पुत्र राम दवर यादव ने आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जल जीवन मिशन द्वारा बनाये गए पानी के टैंक पर चढ़ गया, ये घटना क्रम ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई और तमाम ग्रामीण पानी की टंकी के नीचे इकट्ठा हो गए। लोगों का कहना है कि कमलेश गार्ड के पद पर पिछले एक साल से नियुक्त हैं और लगातर कार्यरत हैं किन्तु कई दिनों से परेशान रहते थे और किसी को बगैर कुछ कहे सुसाइड करने के उद्देश्य से पानी के टैंक पर चढ़ गए। पत्रकारों द्वारा कमलेश से बात करने पर पता चला कि प्रधान पति द्वारा मानसिक रूप से परेशान करने व 6000 की नौकरी से हटाने व अपने किसी स्वजन को उस स्थान पर स्थापित करने का आरोप लगया है तो प्रधान पति (प्रधानाध्यापक प्रा. पा हथनौरा कला)सुग्रीव कुमार पत्रकारों से बातचीत में कमलेश द्वारा लगाए गए सभी आरोपों सेअपने आपको अलग रखते हुए पल्ला झड़ते नजर आये। ग्रामीणों के मुताबिक मास्टर साहब की पत्नी कुंजन गौतम आजमगढ़ जिले पर रहकर अपने बच्चों को पढ़ाई करवाती हैं प्रधानी का कार्यभार मास्टर साहब ही देखते हैं। कमलेश को समझा बुझाकर नौकरी न जाने के आश्वासन के बाद नीचे लेकर आये और एक सहमति पत्र लिखा गया जिसपर तमाम ग्रामीण व प्रशासन के सामने मास्टर साहब खुद ग्राम प्रधान कुंजन का हस्ताक्षर किये। एक प्रयमारी का प्रधानाध्यापक जिसका कार्य बच्चों के पठन-पाठन का होता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh