गोवध मामले में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता
बिलरियागंज/आजमगढ़ । बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलीपुर में प्रतिबंधित पशु की मुंडी व खाल मिलने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे की सतर्कता, नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता निर्णायक साबित हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को जयप्रकाश यादव निवासी मधनापार द्वारा थाना बिलरियागंज में सूचना दी गई थी कि ग्राम इमलीपुर स्थित खेत में प्रतिबंधित पशु की मुंडी व खाल पड़ी हुई है। इस पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।























































Leave a comment