Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का ईमानदारी से निराकरण करें: एसडीएम अशोक कुमार सिंह।

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति किया गया। इस अवसर पर कुल 12लोगों ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराया। जिसमे से दो का मौके पर समाधान हुआ।समाधान दिवस का उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करना रहा। अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर क्रमवार सुनवाई की गई।शेष राजस्व से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए राजस्व टीमों को दिया गया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जनता के विश्वास को बनाए रखें। अधिकारी, कर्मचारी समय से समाधान करे। अपनी आख्या स्पष्ट रूप से भेजे।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा कि राजस्व,पुलिस से जुड़े विवादों में मौके पर पहुंचकर पुलिस राजस्व कर्मचारियों का सहयोग करें। लोगों के बीच विश्वास का माहौल बनाए रखें। समय से निस्तारण करे।
थाना समाधान दिवस के दौरान निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल,एसआई सूरज सिंह, दिनेश यादव,विजय शंकर, अशोक सिंह, एचसी इंद्रेश यादव आरक्षी अवनीश यादव, अनिल के साथ संबंधित कानूनगो मतीन खां एवं लेखपाल भी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh