राष्ट्रीय अवधी संगोष्ठी में सम्मानित हुए ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि - अवधी को गूगल की भाषा बनाने पर जोर
सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को राष्ट्रीय अवधी संगोष्ठी में सम्मानित किया गया है। यह संगोष्ठी भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के भारतीय भाषा संस्थान, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय और अवध भारती संस्थान द्वारा लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के सभागार में आयोजित थी । इसमें अवधी भाषा और प्रौद्योगिकी संरक्षण संवर्धन एवं भविष्य विषय पर चर्चा की गई।
संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करने के लिए ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पत्र भारतीय डेटा संस्थान मैसूर के डॉ.सत्येन्द्र कुमार अवस्थी , अवध भारती संस्थान के संस्थापक डॉ राम बहादुर मिश्र और कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप सारंग ने प्रदान किया।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि की अवधी भाषा में लगभग एक घंटे की बातचीत रिकार्ड की गई। भारतीय डेटा संस्थान द्वारा इस अवधी गद्य रिकार्डिंग का उपयोग अवधी को गूगल की भाषा बनाने में किया जायेगा।






















































Leave a comment