घोसी में शबनम चिल्ड्रन इंग्लिश स्कूल का 34वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
“विश्वास 2026” थीम के साथ आयोजित समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
घोसी मऊ।घोसी नगर स्थित शबनम चिल्ड्रन इंग्लिश स्कूल का 34वां वार्षिकोत्सव समारोह “विश्वास 2026” थीम के अंतर्गत बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए.एस.पी. अनूप कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाल घोसी परमेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह का शुभारंभ सिविल बार काउंसिल के अध्यक्ष शमशुल हसन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बड़राव आद्या शंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख घोसी रामकृष्ण यादव, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रतिनिधि फागु सिंह, तथा नगर पंचायत अध्यक्ष घोसी मुन्ना गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद आसिम ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


























































Leave a comment