बहुप्रतिक्षित बरहज बाजार रेलवे स्टेशन रोड का होगा अब निर्माण
देवरिया।नगर पालिका गौरा बरहज के अंतर्गत आने वाले बरहज रेलवे स्टेशन रोड की स्थिति अत्यंत खराब थी जिसका निर्माण करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष निरंतर प्रयासरत रही। रेलवे स्टेशन रोड के सड़क निर्माण का कार्य की समस्त कार्ड की कार्रवाई पूर्ण कर दी गई है। यह सभी नगर वासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है उक्त निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत आवंटन पूर्व में ही प्राप्त हो चुका है इस कार्य के लिए की निविदा आमंत्रित कारक रही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है इसके निर्माण से बरहज बाजार एवं रेलवे स्टेशन के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा जिससे न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा रेलवे स्टेशन मार्ग से तमाम छात्र छात्रा में शिक्षक कर्मचारी एवं आम जनमानस का आवागमन होता है। सभी को अवागमन सुविधा प्राप्त होगी।


























































Leave a comment