Latest News / ताज़ातरीन खबरें

3,600 लीटर डीजल पकड़े जाने के विरोध में पूर्व विधायक ने दिया धरना

देवरिया।जनपद के सपा के पूर्व विधायक अनुप्रास नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली के बाहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए या प्रदर्शन रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जोगिया खुर्द में प्रशासन द्वारा दो किसानों के घर से डीजल जप्त करने के विरोध में किया गया पूर्व विधायक में आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है
पूर्व विधायक ने बताया कि दोनों किसान कंबाइन हार्डवेयर ट्रैक्टर और भूसा बनाने वाली मशीन के मालिक है वर्तमान समय में खेतों में फसल खड़ी है इसके लिए लगभग एक महीने तक कंबाइन मशीन लगातार चलती है किसानों ने इसी उपयोग के लिए डीजल की व्यवस्था की थी लेकिन सरकार उन्हें डीजल जमाखोरी के आरोप में जेल भेज रही है 
उन्होंने कहा कि जहां पंजाब सरकार किसानों को डीजल उपलब्ध करा रही है वहीं उत्तर प्रदेश में किसानों को डीजल रखने के आरोप में ईसी एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ और सरकार ने डीजल की व्यवस्था नहीं की तो समाजवादी पार्टी किसानों के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh