Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में ईद मिलन समारोह, भाईचारे और मानवता का संदेश

बिलरियागंज आजमगढ़। कस्बे के खास बाजार में रविवार को जमात-ए-इस्लामी हिन्द की ओर से ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिर्जा आतिफ ने की, जबकि संचालन मोइनुद्दीन फलाही ने किया।
मोहम्मद अमन ने कहा कि इस्लाम खुशियां मनाने की शिक्षा देता है, लेकिन ऐसी खुशी दूसरों को तकलीफ न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि मुल्क में भाईचारा बनाए रखना हर मुस्लिम की जिम्मेदारी है और जो यह भावना नहीं रखता, वह सच्चे मायने में मुस्लिम कहलाने का हकदार नहीं है। साथ ही उन्होंने मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।
श्याम नारायण और अमित गुप्ता ने कहा कि धर्म का मूल संदेश किसी को दुख न देना है। गोरख प्रसाद, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा और चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान ने समाज में भाईचारे की कमी और जातिगत विभाजन पर चिंता जताई।
समारोह में उपस्थित लोगों ने एकजुटता, आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाईचारे और मानवता का संदेश देते हुए समाज में सद्भाव और मेलजोल बढ़ाने पर जोर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh