Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बस चालक की लापरवाही से सलेमपुर में लगा जाम, एम्बुलेंस फंसी

देवरिया सलेमपुर। नगर क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस चालक की लापरवाही के कारण मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के बीचों-बीच खड़ी बस की वजह से जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा।
इसी दौरान जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। जाम की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राम यादव मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल करते हुए ड्राइवर की कमान खुद संभाल ली और बस को हटाकर रास्ता साफ कराया।
अध्यक्ष की तत्परता से एम्बुलेंस को रास्ता मिल सका और जाम धीरे-धीरे खुल गया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि समय पर हस्तक्षेप से बड़ी घटना टल गई।
घटना के दौरान कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। वहीं लोगों ने प्रशासन से लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh