Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

देवरिया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, देवरिया सदर तहसील द्वारा परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बैतालपुर स्थित एक निजी विद्यालय में किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी रहे, मुख्य अतिथि का स्वागत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है और समाज को सही दिशा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया के पत्रकार आज भी सच्चाई और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया कई चुनौतियों से गुजर रहा है। डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक दबाव और संसाधनों की कमी के बावजूद प्रिंट मीडिया अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित साधनों में भी जमीनी मुद्दों को सामने लाते हैं और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में कार्य करते रहें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए, जिससे संगठन की मजबूती को बल मिला। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के आयोजक एवं तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री आदित्य मिश्र ने किया सत्येंद्र दुबे, पत्रकार मन्नान अहमद लारी, सुहेल अंसारी, दीपनारायण मणि, अजय कुमार मिश्र, सत्यप्रकाश सिंह संतोष, हरीश चंद्र उपाध्याय, पन्ने लाल, अभय मणि त्रिपाठी, अरशद अली, शमशेर अली, रामेश्वर पाण्डेय, केशव पांडेय, अमन सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh