Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अर्पिता मिश्रा बनीं वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

कादीपुर सुलतानपुर। जिले की प्रतिभाशाली बेटी अर्पिता मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर वाणिज्य कर अधिकारी (CTO) पद हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अर्पिता मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद बी.टेक की पढ़ाई KNIT सुलतानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूरी की। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयन पाया।
अर्पिता के पिता रविन्द्र प्रताप मिश्रा सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सुमन मिश्रा एक कुशल गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा और अनुशासन का माहौल रहा, जिसने अर्पिता को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उनकी बहन साक्षी मिश्रा वर्तमान में एमबीबीएस के चौथे वर्ष की छात्रा हैं, वहीं बड़े भाई देवेश मिश्रा आईआईटी कानपुर से बी.टेक करने के बाद इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं, जिससे अर्पिता को निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा।
अर्पिता मिश्रा की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh