मण्डल नेतृत्व के चयन पर असंतोष, भाजपा पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बहिष्कार का लिया निर्णय
देवरिया। सलेमपुर भारतीय जनता पार्टी मझौली सहजौर मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला एवं मण्डल नेतृत्व द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
इस संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रस्ताव पारित किया कि वे निर्धारित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं बिना व्यापक सहमति के किए गए मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है तथा निर्णय प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक चयन प्रक्रिया पर पुनर्विचार नहीं किया जाता, तब तक वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। साथ ही, इस निर्णय की सूचना जिला नेतृत्व को भेजने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर हिमांशु मिश्रा सहित मण्डल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन हित में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की।


























































Leave a comment