Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निर्वाचन सम्बंधित सभी प्रत्याशी के नामांकन और अचार संहिता सम्बंधित विशेष सूचना

आजमगढ़ 30 जनवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों मे निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है l आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मे आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन की अधिसूचना की तिथि 04 फरवरी 2022 (शुक्रवार),नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 11 फरवरी 2022 (शुक्रवार), नाम निर्देशन की जांच हेतु तिथि 14 फरवरी 2022 (सोमवार), नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 16 फरवरी 2022 (बुधवार), मतदान का दिनांक 03 मार्च 2022 (बृहस्पतिवार), मतदान का समय पूर्वान्ह 8:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 12 मार्च 2022 (शनिवार) तथा 15 मार्च 2022 (मंगलवार) से पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा l
उक्त निर्वाचन के संबंध में संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध आयोग के निर्देश के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं l

----जि0सू0का0 आजमगढ़-30-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh