Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लक्ष्य तक पहुंचने से पूर्व न रुकने की प्रेरणा देने वाले ,देशभक्त युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के पूर्व दिवस भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ...

आजमगढ़ 11 जनवरी,लक्ष्य तक पहुंचने से पूर्व न रुकने की प्रेरणा देने वाले ,देशभक्त युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के पूर्व दिवस पर आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में दीवानी न्यायालय के पास स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति की साफ-सफाई करके माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया
इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डॉ धीर जी श्रीवास्तव ने बताया कि भारत रक्षा दल द्वारा अपने स्थापना काल के विगत 24 वर्षों से निरंतर महापुरुषों, क्रांत वीरों के मान सम्मान में कुछ ना कुछ किया जाता है, इस क्रम में हम लोग हर महापुरुष के जन्मदिन व राष्ट्रीय पर्व पर जहां भी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित है उनकी साफ सफाई करके माल्यार्पण आदि करते हुए उनके जीवन चरित्र ,संघर्षों ,संदेशों पर चर्चा करके खुद को प्रेरित करते हुए दूसरों तक भी उनके संदेश को पहुंचाने का कार्य करते हैं इसी कड़ी में आज हम लोगों ने स्वामी जी की प्रतिमा को नहला धुला कर यहां स्थित फव्वारे व पार्क की भी साफ सफाई किए, स्वामी विवेकानंद हर मनुष्य में परमात्मा का वास मान के काम करते थे हम लोग भी इन के पद चिन्हों पर चलते हुए थोड़ी बहुत कोशिश किए हैं आगे भी करते रहेंगे आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा, राजन अस्थाना ,हिमांशु सिंह, नसीम अहमद, आरके गुप्ता, धनंजय अस्थाना, मनोहर प्रसाद, अमित कुमार गुप्ता, डॉ धीर जी, सतीश शाक्य,हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh