अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
जौनपुर : केराकत नगर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दोपहर लगभग बारह बजे क्षेत्र के डेहरी ग्राम निवासी महेन्द्र वर्मा पुत्र लक्षन वर्मा लगभग 50वर्ष जौनपुर से गाजीपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया गौरतलब है कि उक्त अधेड़ सुबह से ही अपने घर से गायब था उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे तलाशते हुये उसका पुत्र कमलेश जब केराकत पहुँचा तब उसे किसी के माध्यम से पता चला कि स्टेशन पर कोई व्यक्ति रेल से कट गया है। मौके पर जाकर जब उसने देखा तो वह उसके पिता थे परिजनों के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी की मौत हो जाने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी ट्रेन से कटने की सूचना जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद और प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत को हुई तो अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।























































Leave a comment