15 से 18 वर्ष के बच्चों को विद्यालय में लगवाए वैक्सीन, जिले से अन्य बड़ी खबर : आजमगढ़
आजमगढ़ 11 जनवरी -- जिला विद्यालय निरीक्षक वीके सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानार्चागण 15 जनवरी 2022 के पूर्व 15-18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सिनेशन कार्य पूर्ण होना है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय-विद्यालय पर जाकर 15-18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सिनेशन का कार्य कर रही है। कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत बहुत कम है, प्रगति सन्तोषजनक नही है, टीकाकरण का जो लक्ष्य है, इसमें उपलब्धि कम है, यह खेदजनक है। इसमें प्रधानाचार्य को रूचि लेनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा कोविड टीकाकरण की नियमित समीक्षा की जा रही है।
एतदद्वारा आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि कोविड टीकाकरण की नियत तिथि को सम्बन्धित प्रबन्धक/प्रधानाचार्य आवश्यकतानुसार अध्यापक की ड्यूटी लगाकर बसों के माध्यम से 15-18 वर्ष के आयु के सभी छात्र छात्राओं को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, जो विद्यालय टीकाकरण के लक्ष्य से पीछे हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी , अन्यथा इसमें सुधार लायें।
------------------------
आजमगढ़ 11 जनवरी -- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विधान सभा समान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एव ंकाले धन सम्बन्धी शिकायत आयकर विभाग के निम्न नम्बरों पर की जायेगी। जिस में आयकर विभाग के कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर-1800-180-7540, आयकर विभाग के वाट्सएप नम्बर-7599102042, आयकर विभाग के ई-मेल आईडी नम्बर-दवकंसमबण्पजंग.नच/दपबण्पद, आयकर विभाग के फैक्स नम्बर-0522-2233306 है।
उन्होने बताया कि विधान सभा समान्य निर्वाचन-2022 हेतु यदि कोई व्यक्ति अथवा पार्टी चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी अथवा काले धन का प्रयोग करता है तो जन समान्य व्यक्ति उपरोक्त नम्बरों पर इसकी शिकायत कर सकता है।
------------------------
आजमगढ़ 11 जनवरी -- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा तहसील मार्टिनगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में लगी हुई वीवीपैट मशीन एवं कोविड हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से कोविड-19 के वैक्सिनेशन के प्रथम/द्वितीय डोज की जानकारी ली। उपस्थित ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कोविड-19 वैक्सिनेशन की प्रथम डोज लगभग 98 प्रतिशत गांवों में लग चुकी है तथा द्वितीय डोज भी लगाई जा रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनता से वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी ली तथा उपस्थित लोगो से वोट डालने का ट्रायल भी कराया।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वरासत के जितने भी प्रकरण लम्बित हैं प्रत्येक दशा में अगले 2 दिन के अंदर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें एवं आइजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करे। इसी के साथ ही उन्होने कह कि पोलिंग स्टेशन पर जाने वाले रूट चार्ट को तत्काल पूर्ण कर कर सीओ को उपलब्ध करा दें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि कोवीड 19 वैक्सीनेशन के बारे मे सर्वे कर ले एवं एक सूची तैयार करके उपजिधिकारी/तहसीलदार लेखपाल/को उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि छूटे हुए लोगो को गांवो में कैम्प लगाकर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराएं।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि आचार संहिता का पालन करते हुए भीड़ न जुटाए और सभी को माक्स लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी से अब तक हटाए गए पोस्टर/बैनर/वॉल राइटिंग के भी बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि चुनाव संबंधित सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया जाए जहां पर प्रत्याशी को चुनाव सम्बन्धी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा चुनाव के दौरान आने वाली फोर्स को रुकने वाले स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने उपजिलाधिकारी/सीओ को निर्देश दिया कि स्कूल में टूटी हुई खिडकियो को तत्काल मरम्मत करा दे एवं बिजली/पानी/शौचालय की उत्तम व्यवस्था कराये। जिससे रुकने वाले किसी भी प्रशासनिक अधिकारी/फोर्स को कोई परेशानी ना हो।
जिलाधिकारी ने मार्टिनगंज तहसील स्थित रैली स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां पर संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए निर्देश दिए। वहा पर उपस्थित पीडब्ल्यूडी/विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथो पर जाने के लिए टूटी हुई सड़कों को तत्काल मरम्मत करा दें एवं अगर रास्ते में पानी का जल-जमाव हुआ हो तो वहां पर नाली बनाकर तत्काल जल निकासी कराएं। किसी मतदाता कोई दिक्कत ना हो।
जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं केंद्र प्रभारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने वहां पर उपस्थित किसानों से धान खरीद से संबंधित जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि बोरे की उपलब्धता हो जाने से धान क्रय में तेजी आई है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक, एक्सीयन विद्युत, पीडब्लूडी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।
------------------------
आजमगढ़ 11 जनवरी -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष व सदस्यों का एक दल कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी से औपचारिक मुलाकात की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से एसोसिएशन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि कोरोना काल में पुराने केसों का पहले निस्तारण कराने का अनुरोध किया।
अध्यक्ष ने न्यायालय में पर्याप्त मात्रा में बैठने के लिए टेबल चेयर एवं रिकॉर्ड रूम तक जाने के लिए लिफ्ट चालू कराने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने रिकॉर्ड रूम में एक अतिरिक्त नक्शा मशीन, फोटोस्टेट मशीन लगवाने के लिए अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने एसोसिएशन के सदस्यों से अनुरोध किया की कोरोना को देखते हुए अति सतर्कता बरतें उन्होंने कहा कि आप लोग अपने माध्यम से आम जनमानस को माक्स लगाने की अपील कराएं एव अभियान चलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी अधिवक्ता के परिजन को वैक्सीनेशन/बूस्टर डोज से छूट गए हैं उनके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कैंप लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग की सुविधा के लिए 15 वर्ष से 18 वर्ष के ऊपर के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए सेन्टर स्थापित किया जाएगा उन्होंने कहा कि आप सभी लोग परिवार में छूटे हुए परिजनों को लाकर कोविड-19 टीका अवश्य लगवाए।
जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आप सब लोग की जो भी समस्या होगी उसको समय से निस्तारण किया जाएगा तथा आप सभी लोग जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-11-01-2022-----























































Leave a comment