Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फफक फफक कर रो पड़े शहीद जवान के पिता और पत्नी ,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ससम्मान शहीद जवान को दी गई विदाई

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर महवी गांव निवासी विवेक तिवारी पुत्र हरि नारायण तिवारी उम्र लगभग 28 वर्ष लगभग तीन वर्ष पूर्व सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए और वीरता पूर्वक देश सेवा के कार्य में लगे रहे । वर्तमान में इनकी तैनाती पश्चिम बंगाल प्रांत के बांग्लादेश बॉर्डर पर था । वहीं बीते रविवार की रात तस्करों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वह शहीद हो गए थे । आज मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे उनका तिरंगे में लिपटा शव पैतृक आवास शेरपुर महवी गांव पहुंचा तो सारी दलीय सीमाएं टूट पड़ी और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा व पूरा आस पास का क्षेत्र गमगीन हो उठा । शहीद जवान के पैतृक आवास शेरपुर महवी गांव पहुंचा तो उनके पिता हरि नारायण तिवारी और परिजन फफक फफक कर रो पड़े । इस मौके पर जिला के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे शहीद जवान विवेक तिवारी अमर रहे , भारत माता की जय , आदि नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा । सर्वप्रथम शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए राजनीतिक पार्टियों के तमाम नेता और प्रशासन के आला अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और शहीद जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई । वही गांव के कई लोगों ने बताया कि शहीद जवान विवेक तिवारी बचपन से ही बड़े ही संस्कारी व्यक्तित्व के थे और शुरू से ही उनमें देश सेवा की भावना थी । शहीद जवान विवेक तिवारी ने देश सेवा में जो अपना बलिदान दिया है उसको भुलाया नहीं जा सकेगा हम लोगों को काफी दुख है परंतु शहीद का दर्जा सबको नहीं मिलता हम लोग अपने आपको गौरवन्वित महसूस कर रहे हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh