Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डा0काउंट सीजर मैटी की मनायी गई 213वीं जयंती


दीदारगंज-आजमगढ़ : इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक डा0काउंट सीजर मैटी की 213वीं जयंती पल्थी बाजार में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारम्भ
मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा अधिकारी डा0डीके श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डा0एस पी अस्थाना ने काउंट सीजर मैटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी मैटी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया मुख्य अतिथि डा0डीके श्रीवास्तव ने कहा कि डा0काउंट सीजर मैटी का जन्म इटली के बोलोग्ना शहर में 1809में एक जमीदार परिवार में हुआ था इन्होंने वनस्पति जगत पर आधारित सस्ती चिकित्सा पद्धति का आविष्कार किया जिसका नाम इलेक्ट्रो होमियोपैथी रखा यह दवाएं सस्ती एवम हानि रहित विष रहित हैं,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा0एस पी अस्थाना ने काउंटर सीजर मैटी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि इन्होंने सस्ती चिकित्सा पद्धति इलेक्ट्रो होमियोपैथी का आविष्कार करके समाज के असाध्य रोगों से पीडितो की सेवा की इस अवसर पर डा0वीर अभिमन्यु डा0रमेश चंद्र डा0राम हरख चौहान डा0एम के बिंद डा0विजय विश्वकर्मा डा0मुंशी लाल डासंदीप राय डा0 डीपी चौहान आदि लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजक डा0एस एन राय ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथि ओं का आभार जताया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh