Latest News / ताज़ातरीन खबरें
हौसला बुलंद चोरों ने घर के पास खड़ी बाइक किया गायब
जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ के पास से हौसला बुलंद चोरों ने बाईक किया गायब नहीं लगा कोई सुराख। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर देकर जांच के लगाई है गुहार।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव के निवासी वीरेंद्र बिंद पुत्र सुबई राम बिंद शनिवार शाम किसी काम से थोड़ी दूर पर बने अपने दूसरे मकान पोटरिया मोड़ के पास गया था जैसे ही वह पोटरिया मोड़ पर स्थित अपने घर के पास बाइक खड़ी कर घर के अंदर गया, थोड़ी देर बाद जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि बाईक गायब है ।वीरेंद्र ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका थक हार कर वीरेंद्र ने रविवार सुबह सराय ख्वाजा थाने में तहरीर देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है।























































Leave a comment