Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्व हिंदी दिवस पर किया गया वृक्षारोपण


●राष्ट्रभाषा हिंदी को ज्ञान की सभी धाराओं में अधिकाधिक प्रयोग कर सम्मानित महसूस करना चाहिए:डॉ संदीप कुमार सिंह

करंजाकला जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिषद परिसर स्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया Iइस अवसर पर विभाग के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौध रोपित किए गए I इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्रभाषा हिंदी को ज्ञान की सभी धाराओं में अधिकाधिक प्रयोग कर सम्मानित महसूस करना चाहिए Iविशेष रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पठन-पाठन तथा अनुसंधान में इसके के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिएI विश्व के सभी प्रमुख राष्ट्र अब अपनी ही भाषा में विज्ञान एवं तकनीकी का विकास कर रहे हैंI हम 130 करोड़ से अधिक भारतीय विश्व की जनसंख्या का छठा हिस्सा है और हमारी राष्ट्रभाषा को उसी अनुपात में सम्मान प्राप्त होना चाहिएI वृक्षारोपण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ नवीन चौरसिया ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया I इस अवसर पर डॉ दीप प्रकाश सिंह ,डॉ रेहान डॉ अंकुश गौरव डॉ सुबोध कुमार ,डॉ हिमांशु तिवारी, डॉ शशांक दुबे के साथ फोरमैन संतोष उपाध्याय, सीपी सिंह, केके मिश्रा, श्याम त्रिपाठी, ज्ञानचंद, मोहम्मद मुन्ना एवं छात्र प्रतिनिधि ईश्वर शरण , अमित कुमार, अमन आदि लोग उपस्थित रहेI


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh