मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत : अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटरसाइकिल सवार ने महिला को मारी टक्कर घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टांडा-बांदा नेशनल हाईवे पर भारत गैस एजेंसी के समीप गेना देवी पत्नी राम अशीष निवासी जयसिंहपुर (दांदूपुर) थाना महरुआ जनपद अंबेडकरनगर ने यूपी बैंक शाखा पहितीपुर से विधवा पेंशन निकाल कर वापस अपने घर जा रही थी कि रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे गेना देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यमणि यादव ने तत्काल कोतवाली अकबरपुर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर लिखे जाने तक बाइक सवार का कुछ अता पता नहीं चला हैं।























































Leave a comment