Crime News / आपराधिक ख़बरे

जंगल में पेड़ से लटका मिला मक्खियों से घिरा युवक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

खानपुर। थानाक्षेत्र के गोपालपुर में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। उसके शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया तथा मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मौके से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसका नाम विनोद कुमार होने का पता चला है। वहीं पुलिस अन्य माध्यमों से भी मृतक की शिनाख्त की पुष्टि कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh