आजमगढ़ में पशु चोरी, तस्करी और गोकशी पर पुलिस का बड़ा अभियान, 45 चिन्हित अपराधियों की धरपकड़ को 11 टीमें रवाना
आजमगढ़। जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी और गोकशी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बुधवार को नगर सर्किल में व्यापक अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में 45 चिन्हित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की 11 विशेष टीमों का गठन किया गया।
अभियान शुरू होने से पहले क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की। इसके बाद टीमों को एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के लिए रवाना किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य चिन्हित अपराधियों का सत्यापन करना है कि वे अब भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं या अपराध का रास्ता छोड़ चुके हैं। साथ ही फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मिलने वाले तथ्यों और परिणामों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।






















































Leave a comment